फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teen dies by drowning in a pond with his maternal cousin at his maternal grandparents' house

Kushinagar News: ननिहाल में किशोर की मेमेरे भाई के साथ तालाब में डूबकर मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teen dies by drowning in a pond with his maternal cousin at his maternal grandparents' house
चकचिंतामणि गांव में किशोरों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद  
रामकोला (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कुरमौल गांव निवासी अभय यादव (16) और उसके ममेरे भाई अंकुश यादव की बुधवार की दोपहर में तालाब में डूबने से मौत हो गई। रामकोला क्षेत्र में स्थित चक चिंतामणि गांव में ननिहाल गया अभय ममेरे भाई अंकुश के साथ नाव से जनवनिया तालाब में घूमने गया था। नाव पलट जाने से दोनों डूब गए जबकि इनके साथ गए गांव के ही सन्नी (14) और चंदन (15) को चरवाहे ने बचा लिया।
विज्ञापन

रामकोला थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि कुरमौल गांव का रहने वाला अभय चार दिन पहले रामकोला क्षेत्र में स्थित ननिहाल आया था। बुधवार की दोपहर में करीब दो बजे अभय ममेरे भाई अंकुश और चक चिंतामणि के ही रहने वाले सन्नी व चंदन के साथ जनवनिया तालाब पर पहुंचा। मछली निकालने वाले मछुआरों ने तालाब में एक नाव रखी थी। चारों किशोर उसी नाव में सवार होकर तालाब में घूमने लगे। इसी बची नाव पलट गई और चारों डूबने लगे। वहां भैंस चरा रहे चक चिंतामणि गांव के रहने वाले चौधर यादव की नजर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए तालाब में कूद पड़े। चौधर ने सन्नी और चंदन को तो बचा लिया लेकिन अंकुश और अभय यादव की डूबने से मौत हो गई। थानेदार ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed