फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teen dies after being struck by lightning

Kushinagar News: बिजली गिरी, किशोर की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after being struck by lightning
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी गांव निवासी एक किशोर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह चाचा के साथ धान की सिंचाई कर रहा था। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र के लंगड़ी निवासी राजू गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा गुप्ता रविवार की दोपहर अपने चाचा के साथ पंपिंग सेट चलाकर धान की सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कृष्ण गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उसे तत्काल हाटा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा पिता का इकलौता पुत्र था। वह कप्तानगंज के एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन

घर के चिराग की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया। इसकी जानकारी होते ही पहुंचे हाटा विधायक मोहन वर्मा ने मृतक किशोर परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें हर सम्भव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सूचना पर आई हाटा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed