फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teen death due to drowning in western Gangak

पश्चिमी गंडक में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 07 Jan 2018 12:28 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 07 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teen death due to drowning in western Gangak
पश्चिमी गंडक में डूबने से किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में शनिवार को बाल्टी में पानी भरते समय पैर फिसल जाने से एक मछली व्यवसायी के बेटे की डूबने से मौत हो गई। वह मछली रखने के लिए नहर से पानी भरने गया था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नहर में जा गिरा। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, तब तक वह डूब चुका था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीओ ने काफी देर तक उसकी खोजबीन कराई। देर शाम उसका शव नहर में मिला। 
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के तुलसीनगर तुरहा टोली निवासी बिसी मछली के व्यापारी हैं। वह अन्य मछली व्यापारियों की तरह मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर मछली बेचते हैं। पिता का सहयोग करने के लिए उनका 16 वर्षीय पुत्र आदित्य दुकान पर आता था। शनिवार को आदित्य रस्सी के सहारे नहर से पानी भरने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और रस्सी भी टूट गई। इसके चलते वह सीधे नहर में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोर डूबते समय दो बार बाहर भी आया, लेकिन मौके पर कोई तैराक न होने से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किशोर का पता लगाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह व पडरौना कोतवाली के एसएसआई चौथीराम यादव ने रस्सी में कांटे बांधकर नहर में फेंकवाया, लेकिन कहीं भी किशोर का पता नहीं चल सका। सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह का कहना था कि जिले में गोताखोरों नहीं है। स्थानीय स्तर पर तैराकों की मदद ली जा रही है। देर शाम तक नहर में तलाश करने के बाद उसका शव उसी जगह मिला, जहां वह डूबा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed