फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tecuatar to Ragadgaj and Ahirauli Raja to Badipul road will be widened.

Kushinagar News: टेकुआटार से रगड़गज व अहिरौली राजा से बाडीपुल मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Wed, 22 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tecuatar to Ragadgaj and Ahirauli Raja to Badipul road will be widened.
- नौ करोड़ तेईस लाख इकतीस हजार रुपये का बजट पास
विज्ञापन

-विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों की सड़कें प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाएगा- विधायक

कसया। कुशीनगर विधायक की लिखित मांगपत्र पर शासन ने विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण सड़क टेकुआटार से रगड़गज और अहिरौली राजा से बाड़ीपुल तक जाने वाली सड़क का उच्चीकरण और चौड़ीकरण होगा। इसके लिए शासन ने छत्तीस करोड़ तिरानबे लाख चौबीस हजार रुपए का अनुमोदन पास किया है। जिसमें नौ करोड़ तेईस लाख इकतीस हजार रुपये का बजट पास किया गया है।
टेकुआटार से रगड़गज और अहिरौली राजा से बाड़ीपुल तक जाने वाली सड़क वर्षो से क्षतिग्रस्त हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जन प्रतिनिधियों और शासन को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया था। जिसको लेकर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र लिखकर दिया था। इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए शासन ने दोनों सड़कों के निर्माण कार्य शुरु करने के लिए बजट पास किया है।
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने कहा कि मेरा प्रयास है कि कुशीनगर विधानसभा के हर गांव में पक्की सड़क बनेगा और सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण व उच्चीकरण सहित सुंदरीकरण कराया जायेगा। क्षेत्र के सभी गांवों को प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed