{"_id":"6a529cd8715f01104b0342ce","slug":"tears-welled-up-in-the-eyes-of-veteran-jan-sangh-workers-at-the-honour-bestowed-by-the-chief-minister-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163526-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुख्यमंत्री के सम्मान से छलके जनसंघ के पुराने सिपाहियों के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुख्यमंत्री के सम्मान से छलके जनसंघ के पुराने सिपाहियों के आंसू
Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध व्यक्ति को सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। स्रोत -सोशल मीडिया
-सम्मानित करते हुए मंच पर भावुक हुए सीएम, बताया संगठन के संघर्षों का साथी
कसया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान जनसंघ के समय से संगठन से जुड़े दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने पर दोनों बुजुर्ग भावुक हो उठे और इसे अपने लंबे राजनीतिक जीवन का सबसे यादगार पल बताया। सीएम भी भावुक हो गए। उन्हें संगठन के संघर्षों का साथी बताया।
टेकुआटार डिह टोला के 110 वर्षीय राम विलास भगत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1956 में जनसंघ की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद तन, मन और धन से संगठन के लिए कार्य करते रहे। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए सक्रिय रहे और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मानित होना उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। उन्होंने भावुक होकर कहा, इस सम्मान की खुशी को शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। मेरी आंखें खुशी से भर आई हैं।
वहीं, टेकुआटार खैरेटवा निवासी 104 वर्षीय राम प्रसाद साहनी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1961 में जनसंघ की सदस्यता लेकर आजीवन संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया था। भाजपा के गठन के बाद भी उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के विस्तार और चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री से सम्मानस्वरूप मिला गमछा दिखाते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए किसी स्वर्ण पदक से कम नहीं है। इससे मेरा हृदय आनंदित हो उठा। जनसभा में दोनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। मंच पर यह दृश्य कई लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा।