फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Team starts investigation into corruption in development works

Kushinagar News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की टीम ने शुरू की जांच

Wed, 23 Oct 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Team starts investigation into corruption in development works
गुरवलिया बाजार। तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ के एक व्यक्ति ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले हरिकेश गुप्ता की शिकायत पर ग्राम्य विकास विभाग की उपायुक्त हिमाली मिश्रा व अयोध्या मंडल के स्टेट क्वालिटी मैनेजर संजय कुमार श्रीवास्तव की टीम गठित की गई है। टीम ने 22, 23 व 24 अक्तूबर को जांच की तिथि निर्धारित कर सीडीओ को पत्र भेज मौके पर आवश्यक रिकार्ड के साथ संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पहुंची टीम ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, बीडीओ अनिल कुमार राय, आरईएस के जेई राजीव पासवान, तकनीकी सहायक सुरेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, अमरेश्वर लाल श्रीवास्तव, कंसल्टिंग इंजीनियर अमानुल्लाह अंसारी, सचिवगण जितेंद्र यादव, शिशिर यादव, कुमार रंजन व विजयराज आदि ब्लाक कर्मियों व प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद की मौजूदगी में शिकायत के विभिन्न बिंदुओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त हिमाली मिश्रा ने बताया कि जांची गई परियोजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। आवश्यकतानुसार पुन : स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जांच संबंधी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।

स्टेट क्वालिटी मैनेजर संजय कुमार श्रीवास्तव ने शिकायतकर्ता के घर के आगे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान डा. पवन सिंह, बीडीसी रंजन सिंह, सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष रुदल अली, ग्रामीण विनोद प्रसाद, ध्रुप वर्मा, राजेंद्र सोखा, नंदकिशोर कुशवाहा, मुंशी, ओमप्रकाश, विजय कुशवाहा, लाल पहाड़ी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed