{"_id":"65e0e8e080a7b79f480ab816","slug":"team-formed-to-monitor-elections-six-teams-in-every-assembly-constituency-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113384-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चुनाव मेंं निगरानी के लिए टीम गठित, हर विधानसभा क्षेत्र में छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चुनाव मेंं निगरानी के लिए टीम गठित, हर विधानसभा क्षेत्र में छह टीमें
Fri, 01 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव की तैयारी में अफसर जुट गए हैं। जिले में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयारी शुरू हो गई है। डीएम की अध्यक्षता में बैठक के बाद जिले में 21 उड़न दस्ते और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीम का गठन किया गया है। प्रलोभन देकर चुनाव प्रभावित और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर टीम की नजर रहेगी। जांच से लेकर कार्रवाई तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथों का सर्वे का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। पारदर्शी चुनाव के लिए अफसरों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। निर्वाचन कार्यालय ने सभी विभागों से सूचनाएं मंगा ली है। स्टेटिक निगरानी टीम में एक मजिस्ट्रेट और तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जबकि उड़न दस्ते में भी इतने कर्मचारी रहेंगे। इनके साथ एक वीडियोग्राफर की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो वाहन की जांच और आचार संहिता की कार्रवाई की वीडियोग्राफी करेंगे। एक विधानसभा में तीन-तीन टीमों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके नोडल अफसर वरिष्ठ कोषागार अधिकारी हैं, जो टीम की कार्रवाई की सूचना निर्वाचन आयोग को प्रति दिन देंगे और मॉनिटरिंग करेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर स्टेटिक निगरानी और उड़न दस्ते के गठन के निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी तैयारी चल रही है। सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।