{"_id":"610ad9518ebc3ec33361f7b5","slug":"team-forensick-kushinagar-news-gkp404358670","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
26 जुलाई को पोखरे में दो बालकों के शव मिलने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे के वार्ड नंबर छह एकलव्य नगर के दो बालकों की मौत के मामले में जांच के लिए बुधवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने लोगों से पूछताछ के बाद सैंपल लिए।
कस्बे के वार्ड नंबर-6 एकलव्य नगर के 12 वर्षीय अंकुश पुत्र शंभू और दस वर्षीय रंजीत पुत्र नत्थू का बगल के चीनी मिल के पास स्थित पोखरे में 26 जुलाई को शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इसे लेकर एसओ संजय कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम के कमलेश और अमरनाथ ने पोखरे की गहराई और शव को पोखरे से बाहर निकालने वाले लोगो से पूछताछ की। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी एक बार और फॉरेंसिक टीम जांच करने आएगी और एक-एक बिंदु को गहनता से जांच करेगी। ताकि सही तथ्य सामने आ सके।