फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teachrer not appoitmnet in school

इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी

Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
teachrer not appoitmnet in school
इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी
विज्ञापन

- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय इंटर कॉलेज में खाली हैं 159 पद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के 13 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सात राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। इन विद्यालयों में 159 पद खाली हैं। इससे इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जनपद में 13 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सात राजकीय इंटर कॉलेज संचालित होते हैं। इनमें चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन हैं। राजकीय स्कूलों की स्थापना के बाद लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई बेहतर पढ़ाई होने की उम्मीद जगी थी। विभाग की तरफ से इन विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए राजकीय विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद सृजित किए गए, लेकिन जिले में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अधिकांश रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इन विद्यालयों में शिक्षक एक से दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक पास बैठाकर पढ़ा रहे हैं। इससे इन विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। हाल में हुई भर्ती के बाद जो शिक्षक जिले को मिले थे, उन्हें कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है। इसके बाद भी रिक्त पड़े पदों की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आयोग की तरफ से शिक्षक मिलते ही संबंधित विद्यालयों में शिक्षकों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन शर्मा, डीआईओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed