फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers will visit children's homes to increase attendance in schools

Kushinagar News: स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों के घर जाएंगे शिक्षक

Thu, 03 Oct 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers will visit children's homes to increase attendance in schools
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में पंजीकरण के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति को लेकर सख्ती बरती जा रही है। शासन ने उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर अभिभावकों से बात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब तीन लाख से बच्चे पंजीकृत हैं। नए शैक्षिक सत्र से पूर्व बच्चों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर विभाग का फोकस रहा। बच्चों की संख्या में इजाफा भी हुआ, लेकिन अब बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष छात्रों को उपस्थिति बढ़ाने के लिए दबाव बनाए हैं। इसके बाद भी कई ऐसे स्कूल हैं, जहां 70 प्रतिशत से भी कम बच्चे उपस्थित हो रहे हैं। कई स्कूलों में मात्र 40 से 50 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। शासन ने इसका संज्ञान लिया है। शिक्षकों को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




0

सभी बीईओ समेत प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को निर्देशित किया जा चुका है। वह छात्र-छात्राओं की संख्या को बढ़ाने के लिए घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से बातचीत करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। - डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed