{"_id":"635abf75d184f122876d047b","slug":"teachers-wait-for-arrear-kushinagar-news-gkp4553226172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष से एरियर का इंतजार कर रहे जिले के नवनियुक्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष से एरियर का इंतजार कर रहे जिले के नवनियुक्त शिक्षक
विज्ञापन

- 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत बीते वर्ष जिले में तैनात हुए थे 2,200 सहायक अध्यापक
- पूर्व बीएसए ने दो सूची जारी करके महज पांच सौ शिक्षकों को दिया गया था एरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात करीब 1,700 नवनियुक्त शिक्षक बीते दो वर्ष से अपने एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। एरियर पाने के लिए शिक्षक बीएसए समेत एडी (बेसिक) को कई बार मांग पत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।
कुशीनगर में कुल 2,464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में शिक्षकों कमी दूर करने के लिए बीते वर्ष 69,000 सहयाक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में नियुक्त 2,200 सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई। इसमें से 1,700 अध्यापकों का एरियर भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। जिले के पूर्व बीएसए विमलेश कुमार ने दो सूची जारी कर करीब पांच सौ शिक्षकों को एरियर का भुगतान किया था। उनके निलंबन के बाद अब तक एरियर भुगतान की कोई नई सूची जारी नहीं हुई है।
एरियर भुगतान की मांग को लेकर नवनियुक्त शिक्षकों ने कई बार बीएसए से लेकर एडी (बेसिक) को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी विभाग की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाम नहीं बताने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक जय प्रकाश दुबे के निलंबन के बाद अब तक एरियर वाले पटल का चार्ज किसी बाबू को नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से नवनियुक्त शिक्षकों को एरियर भुगतान की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षकों का बकाया एरियर भुगतान के प्रति विभाग पूरी तरह गंभीर है। सत्यापन समेत अन्य विभागीय कार्रवाई तेजी से की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि अतिशीघ्र सभी प्रक्रियाएं पूरी कर एरियर भुगतान कर दिया जाएगा।
- डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए, कुशीनगर