फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teachers protest

शिक्षा और शिक्षकों की विरोधी है नई शिक्षा नीति : जगदीश

Fri, 11 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
teachers protest
फोटो है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीएम को संबोधित 26 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुुट) की तरफ से बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत सीएम को संबोधित 26 सूत्री ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांग नकार कर उनके अधिकारों पर अतिक्रमण करना चाहती है। नई शिक्षा नीति शिक्षा और शिक्षकों की विरोधी है। इसका मुख्य कारण विधान परिषद में शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कमजोर होना है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार और लालफीता शाही की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन

धरने को डॉ. जयप्रकाश नायक, आसनारायन राय, रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, राममिलन सिंह आदि ने संबाेधित किया। इसके बाद शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 26 सूत्री मांगपत्र सीएम को संबोधित डीआईओएस रविंद्र सिंह को सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और संचालन नवनाथ दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश प्रताप सिंह, शिवेंद्र पांडेय, अंशुमान चतुर्वेदी, सतेंद्र उपाध्याय, विशाल राव, अजय कुमार सिंह, मृगेंद्र राघव राव, विपिन बिहारी, राजेश कुशवाहा, भोला प्रसाद गुप्ता, शंकर शरण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed