{"_id":"6898fe051c802c513202febd","slug":"teachers-of-government-schools-will-learn-tricks-to-increase-the-number-of-students-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143252-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राजकीय स्कूलों के शिक्षक छात्रों की संख्या बढ़ाने के सीखेंगे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राजकीय स्कूलों के शिक्षक छात्रों की संख्या बढ़ाने के सीखेंगे गुर
Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने की लाख कवायद के बाद भी कोई खास प्रगति देखने को नही मिल र ही है। जिले में अभी भी कई ऐसे स्कूल हैं, जहां नामांकन अपेक्षा के अनुरूप नही है। इसके लिए राजकीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कर्तव्यबोध कराया जाएगा।
जिले में 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जाता है। यहां बच्चों की शैक्षिक प्रगति के लिए हर साल लंबी बजट के रूप में रुपये खर्च किया जाते हैं। लेकिन नामांकन के समय अपेक्षा के अनुरूप छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं हो पाता है। इसके लिए अब राज्य परियोजना कार्यालय 50 से कम नामांकन वाले राजकीय हाईस्कूल व 100 बच्चों तक नामांकन वाले राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए कर्तव्यबोध कराने को प्रशिक्षण देगा। इस तरह के कुशीनगर के आठ राजकीय विद्यालय हैं। इस प्रशिक्षण का आयोजन लखनऊ में 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच होगा। जिले के ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को 21 अगस्त को लखनऊ के शिक्षा निदेशक सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि ऐसे सभी स्कूलों को सूचना उपलब्ध करा दी गई है।