फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers gearing up for school reopening on the 25th.

Kushinagar News: 25 से स्कूल खुलने की तैयारी में जुटे शिक्षक

Wed, 24 Jun 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers gearing up for school reopening on the 25th.
साखोपार। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू हो गईं। जिले के 2558 विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणोत्तर कर्मचारी पहुंचकर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। 25 जून से विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुलने हैं, ऐसे में पूरे दिन परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य चलता रहा।विद्यालयों में कक्षाओं की सफाई, फर्नीचर की व्यवस्था, पेयजल सुविधाओं की जांच, शौचालयों की सफाई और परिसर की झाड़-झंखाड़ हटाने का कार्य किया गया। कई विद्यालयों में नामांकन संबंधी तैयारियों और शैक्षणिक अभिलेखों को भी व्यवस्थित किया गया, जिससे पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों के आगमन से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं। साथ ही शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप गतिविधियों और नामांकन अभियान को भी गति दी जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को विद्यालयों का खुले थे, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों को दस दिन के लिए बंद कर दिया गया था। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इसके मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को सभी विद्यालयों में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही हैं। कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed