फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers divided into two groups in the matter due to viral audio of BEO and teacher

Kushinagar News: बीईओ व शिक्षक के वायरल आडियो में मामले में दो गुट में बंटे शिक्षक

Fri, 15 Dec 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers divided into two groups in the matter due to viral audio of BEO and teacher
तमकुहीराज। सेवरही बीईओ और एक शिक्षक के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिक्षक दो फाड़ में बट गए हैं। शिक्षकों का एक समूह बीईओ का समर्थन कर मामले को रफा दफा कराने में लगे हैं, तो दूसरा समूह इसी बहाने शिक्षकों से की जा रही धन उगाही पर विराम लगाने के लिए कड़ा संदेश देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सेवरही के बैजूपट्टी में तैनात एक शिक्षक का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक ने बीईओ पर मौखिक रूप से छुट्टी देने व बाद में गैरहाजिर होने पर धनउगाही का आरोप लगाया है। अमर उजाला वायरल आडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो ऑडियो वायरल होने के बाद बीईओ सहित शिक्षकों से मौखिक छुट्टी देकर धनउगाही करने वाले बैकफुट पर आ गए हैं। इस मामले को लेकर बीईओ के हर गलत सही आदेश में हां में हां मिलाने वाले, किसी भी तरह रफा दफा करने में लगी हैं। वहीं दूसरी तरफ सेवरही बीईओ के मनमाने आदेशों से परेशान शिक्षकों का कहना है कि उनका यह कारनामा कोई नया नहीं है। कंपोजिट ग्रांट में मनमाना वसूली की चर्चा सरेआम है। शिक्षक इसी बहाने अवकाश के नाम पर हो रही धन उगाही पर कड़ा संदेश देने को तैयार है। प्राथमिक शिक्षक संघ सेवरही के अध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि शिक्षक संघ सेवरही पीड़ित शिक्षक के साथ है। जरूरत पड़ी तो संगठन आरपार की लड़ाई से भी पीछे नहीं हटेगा। इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि वायरल हो रहे आडियो की जांच के लिए विभागीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed