फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers did not evaluate in protest against the murder of a teacher in Muzaffarnagar.

Kushinagar News: मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने नहीं किया मूल्यांकन

Tue, 19 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers did not evaluate in protest against the murder of a teacher in Muzaffarnagar.
मुजफ्फरनगर में वाराणसी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या पर शोक मनाते ​कुशीनगर के शिक्षक।
पडरौना। मुजफ्फरनगर में वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने शोक सभा कर मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने चेताया कि यदि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संपूर्ण मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने मुजफ्फरनगर गए वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या उसी ट्रक में सुरक्षा के लिए तैनात आरक्षी ने कर दी। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के शिक्षकों ने उदित नारायण इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर शोकसभा कर घटना की निंदा की। इसके बाद शिक्षकों ने मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, आश्रित को सरकारी नौकरी और पारिवारिक पेंशन देने, उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार से उठाने और हत्यारोपी आरक्षी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री ने राजीव यादव ने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तो बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संपूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अजय कुमार, जुगेश यादव, संजय सिंह, सत्यम मिश्र, चुनमुन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed