फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Teachers awaken the spirit of patriotism'

‘राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हैं शिक्षक’

Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Teachers awaken the spirit of patriotism'
सेवरही में शिक्षक सम्मेलन में दीप प्रज्वलित करते डॉ.अमृतांशु शुक्ल। - फोटो : KUSHINAGAR
‘राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हैं शिक्षक’
विज्ञापन

शिक्षक सम्मेलन में बोले भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
तमकुहीरोड/खड्डा (कुशीनगर)। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है। शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है, जो विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करता है शिक्षक देश की राजनीति की दशा व दिशा भी निर्धारित करता है।
ये बातें भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने कही। वह रविवार को सेवरही के इंदु देवी रामपति महिला डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले से अब तक शिक्षकों ने देश सेवा के कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक सम्मेलन को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रहलाद केशरी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, डॉ. सुनील कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ब्रजभूषण मिश्र, डॉ. बाबूलाल गुप्ता, राजेश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, अजय मणि त्रिपाठी, नीतीश वर्मा, आलोक कुमार, प्रदीप वर्मा, जनार्दन मिश्र, दयाशंकर वर्मा, ज्ञानचंद्र तिवारी, सभापति मिश्र, मार्कंडेय वर्मा, गणेश सोनी, विकास मिश्र, आदित्य कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खड्डा स्थित गुरुकुल एकेडमी परिसर में रविवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमृत्यांशु शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 एवं जनता की मूलभूत समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए कई कानून बनाए हैं। सम्मेलन को डॉ. निलेश मिश्रा, धीरेंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ब्रह्मदेव तिवारी और संचालन केडी तिवारी ने किया।

इस दौरान केदार गुप्ता, नित्यानंद वर्मा, शेषनाथ राय, विनोद यादव, विनोद उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, अतुल सिंह पटेल, अजय मिश्रा, सुजीत तिवारी, अखिलेश चतुर्वेदी, महंत यादव, अनुपमा मिश्रा, सुमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed