फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers and students took a pledge to protect the Constitution

Kushinagar News: शिक्षकों व विद्यार्थियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प

Sun, 14 Apr 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students took a pledge to protect the Constitution
राधाकृष्ण इंटर कालेज सिसवा महंथ में संगोष्ठी में संविधान की शपथ लेते अतिथि व छात्र-छात्राएं।
कसया। नगरपालिका के महंत अवेद्यनाथ नगर सिसवा महंत के श्रीराधा कृष्ण इंटर काॅलेज परिसर में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को निर्वाण सेवा संस्थान के प्रबंधक व मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र कुमार राय के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रवेश यादव ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान की रचना कर भारत के प्रत्येक नागरिक को हर वर्ग को स्वतंत्रता, समता, बन्धुता, न्याय का अधिकार के अधिकार दिये। किसान नेता गोवर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि आंबेडकर नए भारत के अग्रदूत थे। शिक्षक आरपी राव ने डॉ. आंबेडकर के संघर्षों को याद किया। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला और शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। संचालन कार्यक्रम आयोजक हृदया नंद शर्मा ने किया। इस दौरान सत्येंद्र कुमार मिश्रा, बाबू नंदन सिंह, राम नक्षत्र यादव, नंदलाल यादव, उदय सिंह, आरपी राव, विनायक यादव सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
राजकीय बौद्ध संग्रहालय में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर शनिवार को छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें उनके जीवनी पर आधारित चित्रकला को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रोफेसर यज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने किया। कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान निर्माता के साथ समाज के अंतिम व्यक्तियों के आवाज थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस प्रदर्शनी में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के माता-पिता, उनके परिवार के सदस्यों के साथ चित्र, छात्र जीवन से जुड़े चित्र, महाड़ आंदोलन, कालाराम मंदिर आंदोलन, समता सैनिक दल की रैली में बाबा का चित्र, कानून मंत्री के रूप में, राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान का मसौदा सौंपते हुए, कर्मवीर भाऊराव पाटिल एवं संत गाडगे के साथ वाली चित्र समेत उनके जीवनी पर आधारित चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया। अंत में संग्रहालय के अध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर धीरेंद्र मिश्रा, गोविंद यादव, वेग, महेश कानू, विकास गुप्ता, डाॅ. निगम मौर्य आदि मौजूद रहे।

-----
नारी समानता और सशक्तीकरण पर जोर
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के भंते सभागार में एनएसएस की तरफ से डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने नारी समानता व सशक्तीकरण विषय पर अपना विचार व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता डाॅ. सुबोध प्रकाश गौतम ने कहा कि डाॅ. भीमराव राव आंबेडकर दलितों, शोषितों और वंचितों के नेता थे। वह महान विभूति हैं। नारी समानता पर उन्होंने कहा कि वैदिक काल में नारी का बेहतर सम्मान था। लेकिन उत्तर वैदिक काल में यह सम्मान कम होता चला गया। कहा कि सामाजिक व्यवस्था की देन ही नारी असमानता। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज वह है, जिसकी महिलाएं प्रगतिशील हों। संविधान के अनुच्छेद 14 से 21 तक समानता के अधिकारों का उल्लेख किया। आंबेडकर संविधान निर्मात्री सभा के उच्च शिक्षा से परिपूर्ण थे। समानता लाकर ही विकसित होने का संकल्पना पूरी की जा सकती है। हिंदू विवाह अधिनियम, उत्तराधिकार अधिनियम, दत्तक ग्रहण अधिनियम को साझा किया। पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन ने कहा कि पर्यटन यूथ क्लब का गठन जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में में किया गया है। पर्यटन यूथ क्लब के माध्यम से पर्यटन स्थलों को ऐतिहासिकता से रू-ब-रू होने का अवसर मिलता है। पर्यटन स्थलों की रील व यात्रा वृत्तांत तैयार कर उन स्थलों को प्रचारित व प्रसारित कर सकते हैं। कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कुशीनगर का विशेष ब्रोशर तैयार कर आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवक-सेविकाओं में पर्यटन विभाग की तरफ से स्वयं सेवक-सेविकाओं में पर्यटन किट वितरित की गई। इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती व डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाया और पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.विनोद मोहन मिश्र ने की व संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. निगम मौर्य ने किया। इस मौके पर डाॅ. जितेंद्र मिश्र,डा.पारसनाथ,संजय सिंह व स्वंयसेवक-सेविकाएं मौजूद रहीं।

---



इन्हें दी गई पर्यटन किट
डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवक-सेविकाओं को पर्यटन विभाग ने पर्यटन किट वितरित की। उनमें गरिमा राव, पूजा कुशवाहा, शिवांगी पांडेय,नीतू गुप्ता, अंशिका त्रिपाठी, आदित्य कुमार गोंड,काजल राय, अर्चना सिंह,शिप्रा मिश्र, सुधीर कुमार गोंड, सुनीता पांडेय, अंजली शर्मा, मनीषा कुशवाहा,पलक, शिवांगी सिंह, सुजाता मिश्र,श्वेता गुप्ता, अर्चना मिश्र, रीतेश यादव, निकिता गोंड को दिया गया।

---
आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक

बनकटा बाज़ार। क्षेत्र के नारायनपुर कोठी स्थित जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित गोष्ठी में समकालीन भारत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। मुख्यअतिथि दीनानाथ यादव ने कहा बाबा साहब संविधान निर्माता थे। उनका सारा जीवन संघर्ष और शिक्षा में गुजरा था। उनके विचार समाज के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने बाबा आंबेडकर के बताए आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी को रामाश्रय प्रसाद, दिलीप सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, प्रेम तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान दुर्गेश यादव, पंकज सैनी, विनोद शर्मा, विजेंद्र यादव, अदालत अंसारी, मोहनलाल गुप्ता, इश्तिखार अंसारी, निलेश शर्मा, जय शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed