फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers and headmasters who achieve the target will be rewarded

Kushinagar News: लक्ष्य हासिल करने वाले शिक्षक और प्रधानाध्यापक होंगे पुरस्कृत

Thu, 11 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Teachers and headmasters who achieve the target will be rewarded
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले शिक्षकों को और प्रधानाध्यापकों को निपुण भारत चैंपियन पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनके वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर दिया जाएगा। पुरस्कृत शिक्षकों के विद्यालयों को 25,000 रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2464 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालय संचालित हैं। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के नामांकन के सापेक्ष 80 प्रतिशत बच्चों की ओर से निपुण लक्ष्य एवं सूची की निर्धारित दक्षता प्राप्त करना आवश्यक है। इसके साथ ही विगत तीन शैक्षिक सत्रों में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा एक से पांच) में बच्चों के नामांकन में निरंतर वृद्धि हुई हो और किसी भी शैक्षिक सत्र में छात्र नामांकन 100 से कम नहीं होना चाहिए। शैक्षिक सत्र में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा एक से पांच) में बच्चों को औसत उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक होना भी जरूरी है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के स्वतंत्र मूल्यांकन के बाद विद्यालय को निपुण विद्यालय और प्रधानाध्यापक को निपुण चैंपियन हेड मास्टर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट घोषित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 25 हजार की धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को विभिन्न अवसरों पर राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


0

निपुण भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रधानाध्यापकों को उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यालयों को निर्धारित धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। -डॉ. राम जियावन मौर्या, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed