{"_id":"58dfec284f1c1bc20463fd5e","slug":"teachers-and-employees-celebrated-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों और कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों और कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल 2005 से लागू पेंशन व्यवस्था के खिलाफ शिक्षकों और कर्मचारियों ने शनिवार को काला दिवस मनाया। इन लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। संगठन के सदस्यों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था पुन: लागू किए जाने की मांग की।
संगठन के जिला संयोजक राजीव यादव की अगुवाई में ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की तरफ से एक अप्रैल को काला दिवस मनाया गया। इस संगठन से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जनपद मुख्यालय सहित कई स्थानों पर नारेबाजी की। जिला संयोजक ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई, जिसका शिक्षक और कर्मचारी विरोध करते आ रहे हैं।
मृगेंद्र राघव राव ने कहा कि सांसद और विधायक के पद पर एक बार निर्वाचित होने वाले व्यक्ति उम्र भर के लिए पेंशन के हकदार हो जाते हैं, लेकिन 40 वर्ष तक अपने महकमे की सेवा करने वाले शिक्षक और कर्मचारी पेंशन से वंचित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अटेवा की तरफ से जनपद के विभिन्न हिस्सों में काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद किए जाने का विरोध किया गया। इस दौरान अरविंद सिंह, गीता सिंह, विशाल राव, संदीप राय, राजीव प्रधान, नंदलाल पाल, शंकर दुबे, अजय सिंह, शगुन आदि मौजूद थे।
शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन दिया: पडरौना। चयनित अध्यापकों ने शनिवार को जनपद मुख्यालय पर बैठक की। उसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इन शिक्षकों ने अटेवा की तरफ से पुरानी पेंशन बहाली के लिए मनाए जा रहे काला दिवस का समर्थन भी किया।
इस बैठक में 16448 भर्ती प्रक्रिया में चयनित अध्यापकों ने लंबे अरसे से लंबित इस भर्ती प्रक्रिया का निस्तारण करने पर बीएसए को धन्यवाद दिया और उनसे मिलकर अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें पेशन बचाओ मंच-अटेवा के आंदोलन का समर्थन भी किया गया। इस मौके पर महेश कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन: हाटा। कस्बे के श्री गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षकों की बैठक शनिवार को हुई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।
इसमें चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को शिक्षक कर्मचारियों का पेंशन समाप्त किया गया, जो आज तक बहाल नहीं हुआ। इसके लिए शिक्षक समाज संघर्ष कर रहा है। सरकार ने शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी छिन ली है। इसलिए हम काला दिवस मना रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि शिक्षक एक अप्रैल से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। बैठक को देवेंद्र प्रसाद, डॉक्टर सत्येंद्र उपाध्याय, गोविंद प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य गौरी शंकर गुप्ता, शालू मिश्र, अजय वर्मा, विवेक मिश्र आदि शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।