फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher beat up 20 students in scorching sun

चिलचिलाती धूप में शिक्षक ने 20 विद्यार्थियों को खड़ा करके पीटा

Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher beat up 20 students in scorching sun
शिक्षक की पिटाई से बेहोश छात्रा मुस्कान। - फोटो : KUSHINAGAR
चिलचिलाती धूप में शिक्षक ने 20 विद्यार्थियों को खड़ा करके पीटा
विज्ञापन

पिटाई और गर्मी के कारण एक छात्रा बेहोश, दो अन्य को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
घटना के समय 41 डिग्री था तापमान, आरोपित पुलिस हिरासत में, मारपीट का केस दर्ज
कुशीनगर के भैसहां स्थित जूनियर हाईस्कूल का मामला, लोगों ने विद्यालय का किया घिराव
खड्डा (कुशीनगर)। बच्चों ने कक्षा में गंदगी क्या कर दी भैसहां स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद ने 20 से अधिक छात्र-छात्राओं को चिलचिलाती धूप में खड़ा करके पिटाई कर दी। उस समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। पिटाई और गर्मी के कारण एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्रा समेत तीन विद्यार्थियों को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपित शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव किया तो पुलिस ने शांत कराया।
भैसहां जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों, उनके परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद 20 से अधिक छात्र-छात्राओं को बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे विद्यालय परिसर में लाइन में खड़ा करा दिए। चिलचिलाती धूप में छात्र-छात्राओं को खड़ा कराने के बाद शिक्षक ने उनकी डंडे से पिटाई की। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण जुट गए। उन्होंने विरोध करते हुए विद्यालय का घेराव किया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। इसी बीच एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। उसकी मां चीखने-चिल्लाने लगी। दो और विद्यार्थियों की हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुर्कहां सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि पिटाई करने के आरोपित शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। प्रधानाध्यापक के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विद्यार्थियों का आरोप, पापा कहने के लिए दबाव डालते हैं प्रधानाध्यापक
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद के आचरण को शिक्षक के विपरीत बताया। आरोप लगाया कि अक्सर मारते-पीटते हैं। छात्राओं से अपने को ‘पापा’ कहने का दबाव डालते हैं। विद्यालय का पंखा खराब है। इससे गर्मी लगती है। बुधवार को हवा के लिए खिड़की का दरवाजा किसी बच्चे ने खोल दिया। प्रधानाध्यापक इसी पर भड़क गए और गालियां देने लगे। इसके बाद सभी को धूप में खड़ाकर डंडे से पीटने लगे। बेहोश हुई छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि मास्टर साहब ने बेहरहमी से बेटी को मारा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक ने अमानवीय व्यवहार किया है। उन्हें बर्खास्त किया जाए।
कोट
विद्यार्थियों की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। दो एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) की टीम जांच के लिए भैसहां जूनियर हाईस्कूल भेजी गई है। विद्यार्थियों के बयान व घटना के जानकारी की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
- हिमांशु सिंह, बीईओ
‘विद्यार्थी कर रहे थे उदंडता’
आरोपित प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद ने बताया कि कक्षा में कागज के टुकड़े और आम के छिलके पड़े थे। पूछने पर विद्यार्थियों ने उदंडता शुरू कर दी। इस पर उन्हें मारना पड़ा।
जूनियर हाईस्कूल भैसहां में बच्चों की पिटाई के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसी बात है तो जांच कराई जाएगी। यदि प्रधानाध्यापक दोषी मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

- पंकज कुमार सिंह, प्रभारी बीएसए
बच्चों की इस तरह की पिटाई अनुचित है। यदि बच्चे न मानें तो उनके अभिभावक को बुलाकर शिकायत करनी चाहिए थी। इस प्रकरण की जांच कराकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय स्तर पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- एस. राजलिंगम, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed