फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Target to provide anti-polio dose to 5,95,100 children

5,95,100 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य

Sun, 18 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Target to provide anti-polio dose to 5,95,100 children
5,95,100 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन

पडरौना। पल्सपोलियो अभियान की रविवार को शुरुआत की गई। लखनऊ में इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से की, जिसका कलेक्ट्रेट के एनआईसी में सीधा प्रसारण किया गया। जिले के पांच वर्ष तक के 5,95,100 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें से शाम तक लगभग दो लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। सीएम ने कहा कि पल्सपोलियो अभियान के प्रति जागरुकता के लिए धर्मगुरुओं को भी जोड़ना होगा।
एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, डीएम एस. राजलिंगम, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सहित अन्य अधिकारियों ने भी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई। यह अभियंता 23 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि इस अभियान के लिए जनपद में 1,553 पोलियो बूथ संचालित बनाए गए थे। इसके अलावा 56 ट्रांजिट टीमें भी कार्य कर रही हैं। 19 सितंबर से 1,023 टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। यह आयोजन पांच दिनों का होगा। इसी क्रम में रविवार को 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 53 पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में भी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल, हाटा के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि सुधीर राव, सीडीओ सुरेश पटारिया, टीकाकरण के नोडल डॉ. संजय गुप्ता, यूनिसेफ से शाहबाज, रामानुज मिश्रा, चमन यादव, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed