{"_id":"68b4a31e66274d4f5704917c","slug":"tamkuhiroad-got-two-buses-going-to-padrauna-gorakhpur-became-easy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-144489-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीरोड को मिलीं दो बसें, पडरौना-गोरखपुर जाना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीरोड को मिलीं दो बसें, पडरौना-गोरखपुर जाना हुआ आसान
Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कस्बे को परिवहन निगम की दो नई बसों की सौगात मिली है। जिसमें एक बस तमकुहीरोड से तुर्कपट्टी होते हुए कसया के रास्ते गोरखपुर तक और दूसरी बस तमकुहीरोड से दुदही होते हुए पडरौना के रास्ते चलाई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक डा. असीम कुमार व चेयरमैन ने रविवार को चनरी चौराहा से दोनों बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दोनों बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
तमकुहीरोड-तुर्कपट्टी मार्ग पर और तमकुहीरोड-पडरौना मार्ग पर निगम की बसों का संचालन नहीं होता था। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोग काफी समय से इन दोनों रूटों पर निगम की बसों के संचालन की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक डा. असीम कुमार के प्रयास से तमकुहीरोड को अब परिवहन निगम की दो नई बसों की सौगात मिली है। विधायक ने कहा कि इन दोनों रूटों पर परिवहन की बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।