{"_id":"65b823c0ae210858590d0714","slug":"tamkuhiraj-defeated-fazilnagar-4-2-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111668-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीराज ने फाजिलनगर को 4-2 किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीराज ने फाजिलनगर को 4-2 किया पराजित
Tue, 30 Jan 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के गंगुआ मठिया के गेंदा खेली मैदान में चल रहे जेएनबीएम फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन राज हाईवे स्पोर्टिंग क्लब तमकुहीराज और आजाद स्पोर्ट्स क्लब फाजिलनगर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें तमकुहीराज ने फाजिलनगर को चार-दो से पराजित किया।
सोमवार की दोपहर से शुरू हुए मुकाबले में मैच के पांचवें मिनट में तमकुहीराज की टीम ने फाजिलनगर के खिलाफ एक गोल दागकर एक शून्य से बढ़त बना ली। इसके बाद पहले हाफ से दो मिनट पहले एक के बाद एक गोल दागकर कर फाजिलनगर की टीम तमकुहीराज की टीम से दो-एक की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में शुरू हुए 20वें मिनट में तमकुहीराज टीम के सना खान ने तीन गोल दागकर कर अपनी टीम को चार-दो पर ला दिया। मैच के समाप्ति तक यही स्कोर बना रहा। इस तरह तमकुहीराज की टीम विजयी घोषित हुई। तमकुहीराज के खिलाड़ी सना खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि तमकुहीराज थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार गुप्ता व समउर चौकी के दीवान उमाशंकर चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। इस दौरान मनीर आलम, अब्दुल मजीद, दिलीप यादव, अब्दुल हमीद, मंजूर खान, मुस्तफा अंसारी मौजूद रहे।