{"_id":"69bc693a4a9bbe92f50bbd53","slug":"take-every-call-received-via-dial-112-seriously-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147755-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डायल 112 से आई हर कॉल को गंभीरता से लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डायल 112 से आई हर कॉल को गंभीरता से लें
Fri, 20 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में डायल 112 के अधिकारी व कर्मचारी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान रिस्पांस टाइम में सुधार और कॉलर सर्टिफिकेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बताया। समीक्षा में एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डायल 112 से प्राप्त प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए उसकी त्वरित सत्यता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि कॉलर से घटना का संक्षिप्त व सटीक विवरण और स्थान की पुष्टि करें। आवश्यकता की प्रकृति स्पष्ट रूप से प्राप्त कर तत्काल पीआरवी को रवाना करें। अनावश्यक विलंब या लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। एएसपी ने रिस्पांस टाइम को कम करने के लिए कॉल रिसीव होते ही त्वरित प्रोसेसिंग एवं पीआरवी का तत्काल आवंटन, क्षेत्रवार पीआरवी की उपलब्धता के अनुसार सर्वोत्तम रूट का चयन, रेडियो व मोबाइल संचार को सक्रिय रखते हुए घटनास्थल तक शीघ्र पहुंचे।
इस दौरान सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी यूपी 112 राहुल सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।