फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Take effective action against crimes against women.

Kushinagar News: महिला अपराध पर करें प्रभावी कार्रवाई

Sun, 29 Mar 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Take effective action against crimes against women.
संतकबीरनगर। जनपद में शुक्रवार को देर रात एसपी संदीप कुमार मीना ने गूगल मीट के माध्यम से कानून व्यवस्था व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने मिशन शक्ति, ऑपरेशन दहन, गैस एजेंसी, पेट्रोल प्प पर शांति व्यवस्था ड्यूटी व सुरक्षा, सीएम डैशबोर्ड, गैंगस्टर आदि पर चर्चा की। महिला संबंधी अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करके लगाम लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर महिला जागरूकता कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने के लिए कहा, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए पंजीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। एसपी ने आमजन को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देने के लिए बताया। साथ ही कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अभियान का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक स्तर पर जागरूकता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अपहरण से संबंधित प्रकरणों में तत्परता से विधिक कार्रवाई करते हुए पीड़ित की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने निर्देशित किया। पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा पेट्रोल व गैस की किल्लत संबंधी भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही अनावश्यक भंडारण (हॉर्डिंग) को रोकने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने आमजन से शांति एवं सामान्य स्थिति बनाए रखने की अपील की। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया।
गुगल मीट से एएसपी सुशील कुमार सिंह के साथ ही समस्त सीओ, एसओ व अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed