{"_id":"69d0225b5cf135838b0b5ca2","slug":"swing-operator-claims-approval-received-from-sdm-sdm-denies-it-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-157481-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झूला संचालक का दावा-सडीएम से मिली थी मंजूरी, एसडीएम ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झूला संचालक का दावा-सडीएम से मिली थी मंजूरी, एसडीएम ने नकारा
Sat, 04 Apr 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
भैंसहा मेला में अचानक गिरा झुला।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : shrinagar news
खड्डा। क्षेत्र के भैसहा घाट के चैत्रवरणी मेला में लगा झूला उखड़ने से हुए हादसे में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। शाम को झूला संचालक अमन पुत्र नंदू के आवेदन पर एसडीएम की तरफ से जारी अनुमति की काॅपी सामने आई। वहीं, दूसरी तरफ एसडीएम इस बात पर अडिग हैं कि उनकी ओर से झूला लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। अब सवाल उठता है कि बिना एसडीएम की जानकारी के झूला लगाने संबंधी अनुमति पत्र कैसे जारी हो गया।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा में लगने वाले प्राचीन चैत्रवरणी मेला में एक अप्रैल की रात करीब 12 बजे झूला उखड़कर गिर गया था। इसके नीचे 25 लोग दब गए थे। इसमें से गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में भर्ती कराना पड़ा था। मामले में खड्डा एसडीएम रामवीर सिंह ने बताया था कि मेला में झूला लगाने के लिए उनकी तरफ से अनुमति नहीं दी गई थी। झूला संचालक पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस प्रकरण में शुक्रवार की शाम नया मोड़ सामने आया। शाम को उप जिला मजिस्ट्रेट खड्डा के मुहर लगे आदेश पत्रांक संख्या सहित, 31 मार्च 2026 में, झूला संचालक/आवेदक अमन पुत्र नंदू निवासी ग्राम गोपाल जनपद महराजगंज के आवेदन पर एक से तीन अप्रैल 2026 तक 9 शर्तों के साथ झूला लगाने की अनुमति देने की बात लिखी गई है। इसमें यह भी लिखा है कि खड्डा पुलिस उपाधीक्षक की दी गई आख्या के बाद आदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
0
अनुमति एसडीएम की तरफ से जारी होता है। प्रक्रिया के अनुसार आवेदन एसडीएम के कार्यालय में होता है। वहां से थाने के माध्यम से आख्या के लिए उनके कार्यालय आता है। जांच के बाद आख्या एसडीएम को भेज दी जाती है। इसके बाद निर्धारित शर्तों के अनुसार अनुमति पत्र निर्गत होता है। इस प्रकरण में आख्या उनके कार्यालय की तरफ से दिया गया था कि नहीं याद नहीं आ रहा है, पता कराया जाएगा। -बीके सिंह, सीओ खड्डा।
0
उनके द्वारा झूला लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। -रामवीर सिंह, एसडीएम खड्डा।
0
दरोगा की तहरीर पर ग्राम प्रधान और झूला संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
झूला उखड़कर गिरने के मामले में हलका दरोगा मानबहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मेला संचालक ग्राम प्रधान और झूला संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दूसरे की जान जोखिम में डालने समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्जकर जांच पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बीते एक अप्रैल को झूला उखड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। हलका दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मेला आयोजक व भैंसहा गाव के प्रधान मोहन भारती और झूला संचालक अमन के विरुद्ध, गलत तरीके से मशीन का प्रयोग करके दूसरे के जीवन को संकट में डालने आदि की धारा में प्राथमिकी दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है।
0
झूला गिरने का वीडियो वायरल
शुक्रवार की शाम से झूला उखड़ने और गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं के चीख-पुकार व चारों तरफ अफरा तफरी मची दिखाई दे रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। सोशल मीडिया पर करीब 15 सेकंड के वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि झूले पर लोग बैठे हैं। तभी अचानक झूला जमीन पर धड़ाम से गिर रहा है। महिलाएं जोर जोर से चीख रही हैं। यह मंजर देखकर लोगों के दिलों में खौफ पैदा हो जा रहा है।