{"_id":"663d57566c3e8f7c5b00f464","slug":"swami-prasads-wife-is-richer-than-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116616-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वामी प्रसाद से धनवान हैं उनकी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वामी प्रसाद से धनवान हैं उनकी पत्नी
Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्या 1.42 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी 6.57 करोड़ की मालकिन हैं। रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के खरउवा कुआं निवासी स्वामी प्रसाद मौर्य की तरफ से आयोग के समक्ष की गयी घोषणा के अनुसार, उनके पास कुल 19.53 लाख की चल संपत्ति है। इसके अलावा 50 हजार नकद है। उनकी अचल संपत्तियों की कीमत 1.23 करोड़ है। उनकी पत्नी शिवा मौर्य की संपत्ति उनसे अधिक है। पत्नी शिवा मौर्य के पास चल संपत्तियां यानि विभिन्न बैंकों में जमा व जेवर आदि मिलाकर कुल 72.84 लाख रुपये की हैं। 55 हजार नकद हैं। अचल संपतियां यानि जमीन, मकान आदि मिलाकर 6.57 करोड़ की है। संवाद
विज्ञापन