फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Swadeshi is the mantra for building a self-reliant and strong India

Kushinagar News: आत्मनिर्भर और सशक्त भारत निर्माण का मंत्र है स्वदेशी

Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi is the mantra for building a self-reliant and strong India
पडरौना। भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को स्वदेशी उत्पादों को अपना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। देश के उत्पादों को अपनाएं, अपने देशवासियों की मेहनत को सम्मान दें और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करें। लोग स्वदेशी अपनाकर न केवल स्थानीय कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को सशक्त करते हैं, वल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान मिलती है। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कही। वे शुक्रवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला को सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष व अभियान संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed