{"_id":"6a272b7aa1cd1301d70a2b79","slug":"suspicion-of-sale-of-government-supplied-grain-stock-verification-begins-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161373-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी अनाज बेचने का शक, स्टाॅक का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी अनाज बेचने का शक, स्टाॅक का सत्यापन शुरू
Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
कसया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गोदाम से ट्रक पर लदे सरकारी चावल की 120 बोरियां रविवार रात ट्रैक्टर-ट्राली से भेजने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ। मौके पर कसया तहसीलदार और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी पहुंचकर जांच शुरू कर दिए। पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर टीम कोटेदारों के गोदाम का सत्यापन कर रही है।
एसएमआई गोदाम से खाद्यान्न लेकर रविवार की शाम चार बजे कोटेदारों को पहुंचाने के लिए निकला। शाम करीब सात बजे हाईवे पर बरवा जंगल के पास ट्रक से उतार कर सरकारी अनाज ट्रैक्टर-ट्राली से भेजा जा रहा था। इसकी सूचना पर कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह पहुंचे और अनाज लदे ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने ट्रक व ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। ट्रैक्टर चालक ने कोटेदार के गोदाम पर अनाज ले जाने की बात कही।
मामला संदिग्ध होने पर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। सभी कोटेदारों के गोदाम पर पहुंची टीम उनका स्टाक रजिस्टर,उनके गोदाम में मौजूद खाद्यान्न के स्टाक की जांच कर रही है। देर शाम तक टीम अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी थी। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।