फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   suspect to dip

लापता किशोर के नहर में डूबने की आशंका, परिजन कोतवाली पहुंचे

Tue, 29 Dec 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
suspect to dip
लापता किशोर के नहर में डूबने की आशंका, परिजन कोतवाली पहुंचे
विज्ञापन

पडरौना। शहर के सरदार पटेलनगर मोहल्ले का एक किशोर रविवार से ही लापता है। मंगलवार को उसका जैकेट और जूते पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरिया टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे मिले। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शाम को पडरौना कोतवाली में तहरीर दी है।
इस मोहल्ले के निवासी राजू गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र चंदन रविवार को दोपहर से ही गायब है। परिजनों ने पहले सगे-संबंधियों के घर तलाशा लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को उसका जैकेट, जूते और मास्क नहर के किनारे मिलने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। उन लोगों ने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर चंदन का पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के परिजनों ने शाम को तहरीर दी है। किशोर के डूबने की आशंका है, लेकिन उस समय कोई गोताखोर नहर में उतरने को तैयार नहीं हुआ। बुधवार को सुबह गोताखोर लगाकर उसकी तलाश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed