फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Survey begins, Padrauna will become a smart city

Kushinagar News: सर्वे शुरू, स्मार्ट सिटी बनेगा पडरौना

Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Survey begins, Padrauna will become a smart city
टीम के साथ बैठक करते डीएम। स्रोत-सोशल मीडिया 
कुशीनगर। पडरौना को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। बुधवार को डीएम से मिलने के बाद शहर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर पहुंचकर सर्वे किया। शहर के चारों तरफ टीम के सदस्यों ने ईओ के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों में खुशी है। इसका उद्देश्य शहर के नागरिकों की जीवनशैली में सुधार और शहर के विकास को बढ़ावा देना है। सर्वेक्षण के माध्यम से शहर की विभिन्न आवश्यकताओं, चुनौतियों और अवसरों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की आबादी सवा लाख से अधिक है। बेतरतीब विकास होने के कारण शहर में जाम, जलभराव और सिवरेज सिस्टम की प्रमुख समस्या है। इसके अलावा कोई ढंग का पार्क या पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। डीएम ने इसके लिए नगर विकास मंत्रालय को पत्र लिखा था। इस पर तीन सदस्यीय टीम पडरौना पहुंची और ईओ संतराम सरोज के साथ दो दिनों तक भ्रमण कर पडरौना शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई। यह जानकारी शहर के बुनियादी ढांचे, सेवाओं और नागरिकों की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया सर्वेक्षण में नागरिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग लेने का अवसर मिलेगा। सर्वेक्षण में नागरिकों से शहर की विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। सर्वेक्षण के परिणामों का उपयोग शहर के विकास के लिए एक योजना बनाने में किया जाएगा। यह योजना शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में मदद करेगी और नागरिकों की जीवनशैली में सुधार करेगी। शहर के आधे हिस्से में मोहल्लों में सिवरेज सिस्टम है, लेकिन पुराना होने के कारण बारिश के दिनों में पानी भर जाता है।

ः स्मार्ट सिटी को परिभाषित के लिए आठ प्रमुख तत्व हैं। इसमें स्मार्ट गवर्नेंस, स्मार्ट बिल्डिंग, स्मार्ट हेल्थकेयर, स्मार्ट मोबिलिटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, स्मार्ट एनर्जी और स्मार्ट सिटीजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed