{"_id":"65d7af3275c2f54833014099","slug":"surveillance-system-failed-on-the-first-day-gasping-responsible-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112993-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पहले दिन फेल हुई निगरानी व्यवस्था, हांफे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पहले दिन फेल हुई निगरानी व्यवस्था, हांफे जिम्मेदार
Fri, 23 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन सख्ती तो दिखी, लेकिन निगरानी व्यवस्था फेल हो गई। कनेक्टविटी कमजोर होने से केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का संपर्क कंट्रोल रूम और लखनऊ कार्यालय से टूट रहा था। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम में लगा ब्राॅडबैंड फेल हो गया। इसको लेकर अफसर दोनों पालियों में इस केंद्र से उस केंद्र तक दौड़ लगाते रहे। दोनों पालियों में हईस्कूल और इंटर के छह हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
जिले के 150 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा की परीक्षा में ऑनलाइन मॉनिटरिंग का सिस्टम फेल नजर आया। इसको लेकर लखनऊ और प्रयागराज बोर्ड से अफसरों के मोबाइल पर फोन आते रहे। दूसरी पाली में कंट्रोल रूम का इंटरनेट फेल होने के कारण मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए अफसर उच्चाधिकारियों को व्यवस्था से रूबरू कराते रहे। सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। हाईस्कूल हिन्दी व सामान्य हिन्दी में बालक 30830 व बालिका 30730 मिलाकर कुल 61,460 पंजीकृत रहे। जबकि परीक्षा में बालक 2216 व बालिका 1359 समेत 3,575 परीक्षर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 57,885 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान कुल पंजीकृत 22 में तीन अनुपस्थित। कुल 19 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक हुई। इंटरमीडिएट हिन्दी व सामान्य हिन्दी में बालक 26243 व बालिका 24225 समेत 50468 पंजीकृत परीक्षार्थियों मेंं 2451 अनुपस्थित रहे। इंटर मीडिएट में 48,017 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली हाईस्कूल वाणिज्य में पंजीकृत 53 परीक्षार्थी शामिल रहे। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिन्दी व सामान्य हिन्दी परीक्षा में 1,11,928 परीक्षार्थियों में 1,05,902 परीक्षा में शामिल हुए। दोनों परीक्षाओं में 6,026 और सैन्य विज्ञान में तीन अनुपस्थित रहे और 6029 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक दौड़ते रहे। तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल व 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। सचल दल प्रभारी बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, डीआईओएस रवींद्र कुमार सिंह समेत आधा दर्जन दल प्रभारियों के नेतृत्व में टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही।
-- -- --
बोर्ड परीक्षा दोनों पालियों में शुचिता पूर्ण शांति तरीके से संपन्न हुई है। कहीं से कुछ भी अनपेक्षित सूचना नहीं मिली है। मजिस्ट्रेट व सचल दल लगातार भ्रमण करते रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। इंटरनेट की गड़बड़ी से परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का सीसी टीवी कैमरे से संपर्क कट रहा था। परीक्षा केंद्रों के संचालक को ब्राॅड बैंड या 100 जीवी नेट पैक का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। उच्चाधिकारियों को इस व्यवस्था से अवगत करा दिया गया है। -रवींद्र कुमार सिंह, डीआईओएस