फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Supply inspector filed a case against the contractor

Kushinagar News: पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sun, 31 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Supply inspector filed a case against the contractor
खड्डा। क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले (कोटे) की दुकान की जांच में कालाबाजारी उजागर हुई है। डीएम के निर्देश पर खड्डा के पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कराया है।डीएम के निर्देश पर खड्डा के पूर्ति निरीक्षक रमेशचंद्र तिवारी ने क्षेत्र के गंडक नदी के उस पार बाढ़ प्रभावित हरिहरपुर गांव में स्थित कोटे की दुकान की जांच की। जांच में कोटे के स्टाॅक में गेहूं व चावल कम मिला। ई पाॅस मशीन में कार्डधारकों का अंगूठा लगवाने के बावजूद अनाज नहीं दिया गया था। कोटेदार की तरफ से कार्डधारकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आई। रेट बोर्ड पर रेट व स्टाॅक की जानकारी नहीं लिखी थी। बिना किसी कारण के दुकान बंद थी। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने कोटेदार रमायन प्रसाद के विरुद्ध शिकायत की थी। इसके बाद जांच की गई तो कई गड़बड़ियां उजागर हो गईं। इसकी रिपोर्ट डीएम को देकर मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई। डीएम से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर हरिहरपुर के कोटेदार रमायन प्रसाद के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि जांच में अनियमितता मिलने पर कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed