फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sunny in the morning, drizzle increased the cold in the afternoon

Kushinagar News: सुबह खिली धूप, दोपहर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, drizzle increased the cold in the afternoon
रविवार को हुई बारिश से बचने के लिए गमछा ओढ़ कर जाते युवा।
पडरौना। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार से मौसम में बदलाव आ गया। रविवार को को इसका असर कुशीनगर में देखने को मिला। सुबह हल्के कोहरे के बाद सुबह करबी आठ बजे तक धूप खिली रही। लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे। दोपहर बाद करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सर्द हो गया, इससे ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर के चलते रविवार को सुबह से लेकर शाम तक मौसम के अलग-अलग तीन रंग देखने को मिले। सुबह हल्का कोहरा फिर हल्की धूप और फिर बादलों के छाने साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारिश होने के मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


00

पांच फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक राय ने बताया कि वर्तमान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य क्षोभमंडलीय पछुवा हवाओं की निम्न क्षोभमंडलीय पुरवा हवाओं के साथ संभावित प्रतिक्रिया के चलते शनिवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आगामी 48 घंटों के दौरान सतही स्तर पर हवाओं का रुख फिर से पछुवा हो जाने पर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सोमवार तक सक्रिय एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



0

बारिश से गेहूं, सरसों को मिलेगा लाभ

इस समय की बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, जौ, मूली आदि सभी रबी की फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। सबसे ज्यादा फायदा देरी से बुवाई करने वाली गेहूं की फसल को मिलेगा। इसलिए किसानों को चिंतित होने की जरूरत है। बारिश बंद होने से आसमान साफ हो जाएगा, जिससे धूप निकलेगी। इसलिए बारिश बंद होने के बाद जरूरत के मुताबिक गेहूं, गन्ना समेत अन्य फसलों में उर्वरक का छिड़काव करना चाहिए।


00
बारिश से दिनचर्या प्रभावित

लक्ष्मीगंज। रविवार सुबह से क्षेत्र के विभिन्न गावों में बारिश होने से तापमान गिर गया। इससे लोगों के अलावा पशु पक्षियों की भी ठंड से ठिठुरन बढ़ी। लालाछपरा, धोधरही, खोटही, फुलवरिया, पगार, तरकुलवा आदि गांवों में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर धीमी बारिश होती रही। तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई। इससे लोग घर से निकलने से बचते रहे। दिनेश रौनियार, मनोज अग्रवाल, कन्हैया मौर्य, नरसिंह मौर्य, फारुख अली, फीरोज अंसारी आदि ने बताया कि बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिनचर्या भी प्रभावित हुई हैं, उन्होंने बताया कि बारिश से पशु पक्षी भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed