फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sun came out after two days, could not give relief

Kushinagar News: दो दिन बाद निकली धूप, नहीं दे सकी राहत

Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sun came out after two days, could not give relief
पडरौना। दो दिन बाद बृहस्पतिवार की सुबह हल्की धूप निकली। लेकिन, आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का असर कम नहीं हुआ। दोपहर दो बजे के बाद फिर धुंध छा गई, जिससे गलन भरी ठंड ने लोगों को परेशान किया। इस दिन मौसम का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते दो दिन से कोहरे और शीतलहर से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह भी मौसम खराब दिखा। लेकिन, सुबह करीब दस बजे आसमान साफ हुआ तो हल्की धूप निकली। 5.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के चलते गलन कम नहीं हुई। दोपहर करीब दो बजे फिर आसमान में बदली छा गई, जिससे लोगों को फिर गलन परेशान करने लगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि शीतलहर और कोहरे से अभी लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है। बृहस्पतिवार को मौसम का सामान्य तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। लेकिन, सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि लोगों को सर्दी से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। शनिवार और रविवार को जिले के कुछ हिस्सों में बूंदबांदी होने की संभावना है। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed