फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   summer train on kaptanganj thawe rout

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
summer train on kaptanganj thawe rout
ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के रूप में सात मई से चलेगी बेंगलुरु सिटी से छपरा कचहरी तक ट्रेन कुशीनगर जिले में पडरौना और कप्तागंज रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सात मई से ग्रीष्मकालीन स्पेशल के रूप में बेंगलुरु सिटी से छपरा कचहरी तक ट्रेन का संचालन होगा। कुशीनगर जिले में इसका ठहराव पडरौना और कप्तागनंज रेलवे स्टेशन पर होगा। हालांकि, इस ट्रेन का संचालन महज एक फेरा के लिए ही होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सात मई को मात्र एक फेरा के लिए ग्रीष्मकालीन 05301 छपरा कचहरी-केएसआर बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। इसकी समयसारिणी भी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन सात मई रविवार की शाम 17:10 बजे छपरा कचहरी से चलेगी। मशरख, गोपालगंज और थावे के रास्ते 21:02 बजे पडरौना और 22:02 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, भोपाल के रास्ते केएसआर बेंगलुरु सिटी पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव कुशीनगर जिले में पडरौना और कप्तानगंज समेत केवल दो रेलवे स्टेशनों पर ही होगा।
कोट
यात्रियों की सुविधा के लिए गीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के रूप में बेंगलुरु सिटी से छपरा कचहरी तक इस ट्रेन का संचालन होगा। इस ट्रेन का संचालन केवल एक फेरा के लिए ही होगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से समय सारिणी घोषित कर दी गई है।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed