फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sukrauli CHC in-charge missing, family upset

Kushinagar News: सुकरौली सीएचसी प्रभारी लापता, परिजन परेशान

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sukrauli CHC in-charge missing, family upset
सुकरौली सीएचसी प्रभारी लापता, परिजन परेशान
विज्ञापन

चालक के साथ रविवार शाम गोरखपुर गए थे डॉक्टर
सुकरौली (कुशीनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर स्वप्निल श्रीवास्तव लापता हो गए हैं। रविवार शाम वह सुकरौली से गोरखपुर आवास के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पुलिस को सूचना देकर परिवार के लोग उनकी खोजबीन में लगे हुए हैं।
सुकरौली सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव, गोरखपुर आवास से रोजाना कार से आवागमन करते हैं। रविवार की शाम वह अपने चालक के साथ सुकरौली से गोरखपुर आवास के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने जब मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद मिला। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने जब चालक से संपर्क किया तो उसने बताया कि नंदानगर से उसे गाड़ी से उतारकर डॉक्टर अकेले ही चले गए। दूसरे दिन सोमवार शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों ने इसकी सूचना गोरखपुर के कैंट थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि डॉक्टर गोरखपुर से लापता हुए हैं। इसकी गुमशुदगी वहीं दर्ज होगी। इस संबंध में गोरखपुर के कैंट एसएचओ शशिभूषण राय ने बताया कि डॉक्टर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed