फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sukhdev becomes City President of the Traders' Association; Lavkush becomes General Secretary.

Kushinagar News: सुखदेव बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, लवकुश महामंत्री

Tue, 22 Sep 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev becomes City President of the Traders' Association; Lavkush becomes General Secretary.
तमकुहीरोड। सेवरही के निजी सभागार में सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार एकीकरण मंडल की तहसील व नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। सुखदेव रौनियार को नगर अध्यक्ष और अजय कुमार गुप्ता को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। संदीप जायसवाल को उपाध्यक्ष, अनूप सोनी को तहसील उपाध्यक्ष, लवकुश गुप्ता को महामंत्री, अरुण पिंटू को तहसील उपाध्यक्ष, दुर्गेश मद्धेशिया को तहसील मंत्री, राजू गुप्ता को तहसील संरक्षक, राजन वर्मा को नगर महामंत्री और मनोज रौनियार को संगठन मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रभु प्रजापति को उपाध्यक्ष, अनुज श्रीवास्तव को सलाहकार, लकी चंद्र साहू को मंत्री, शंभू वर्मा को तहसील सूचना मंत्री, आदित्य मिश्रा को तहसील उपाध्यक्ष, संजय जायसवाल को संगठन मंत्री, बबलू केसरी को तहसील उपाध्यक्ष, महावीर व्याहुत को तहसील उपाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा को तहसील संरक्षक, गोलू रौनियार को तहसील मंत्री व अमरचंद को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय वर्मा को तहसील मंत्री तथा मारकंडेय वर्मा को विधि सलाहकार बनाया गया। नगर अध्यक्ष सुखदेव रौनियार ने कहा कि व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है। व्यापारियों के हित में संगठन संघर्ष करता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed