फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sugarcane related news

‘अधिक बारिश से प्रभावित हो रही गन्ने की फसल’

Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
sugarcane related news
‘अधिक बारिश से प्रभावित हो रही गन्ने की फसल’
विज्ञापन

- जिले में 567 करोड़ रुपये की गन्ने की फसल का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। गन्ना किसानों की आर्थिक आय का आधार कहे जाने वाले गन्ना की फसल कुशीनगर में प्राकृतिक आपदा की शिकार होती जा रही है। तीन वर्षों से लगातार गन्ना का क्षेत्रफल घट रहा है। जिले में लगभग 567 करोड़ रुपये के गन्ने की फसल का नुकसान अधिक बारिश की वजह से हुआ है।

यह बातें उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओपी गुप्ता ने कहीं। उन्होंने बताया है कि तीन वर्षों का आंकड़ा देखा जाए तो कुशीनगर में वर्ष 2019-20 में 100724 हेक्टेयर, वर्ष 2020-21 में 91115 हेक्टेयर और वर्तमान सत्र में 87519 हेक्टेयर गन्ने की बुवाई किसानों की तरफ से की गई। लगातार गन्ना का क्षेत्रफल घट रहा है। क्योंकि किसानों की यह नकदी फसल लगातार प्राकृतिक आपदा का शिकार हो रही है। जनपद के 1520 गन्ना ग्रामों में लगभग दो लाख बाइस हजार किसान गन्ना की खेती करते हैं। गन्ना की फसल के लगातार हो रहे नुकासन को लेकर किसानों में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने किसानों से सामान्य प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed