{"_id":"65f899552498b416ff047207","slug":"sugarcane-laden-trolley-and-tractor-overturned-jammed-for-four-hours-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114320-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना लदा ट्राला और ट्रैक्टर पलटा, चार घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना लदा ट्राला और ट्रैक्टर पलटा, चार घंटे लगा जाम
Tue, 19 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना-छावनी रोड पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली।
पडरौना। आए दिन हादसे के बाद भी ट्राला-ट्रैक्टर से ओवरलोड गन्ने की ढुलाई पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार को सुबह शहर के छावनी में गन्ना लदा ट्राला और ट्रैक्टर पलट गया। उधर से गुजर रहे बाइक सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। इससे सुबह चार घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। राहगीरों के अलावा स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हाटा के ढाढ़ा चीनी मिल पर गन्ना लेकर सोमवार को सुबह तीन ट्राला और ट्रैक्टर जा रहे थे। पीछे वाल ट्राला इस कदर ओवरलोड था कि ट्रैक्टर का आगे का पहिया बार-बार उठ जा रहा था। शहर के सुबाष चौक और रामकोला रोड पर तो हादसा होने से बच गया। लेकिन, सुबह करीब छह बजे छावनी में ट्राला समेत ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया। दोनों तरफ निजी डॉक्टरों की क्लीनिक और जांच केंद्र हैं। यहां मरीजों और तीमारदारों की हमेशा भीड़ रहती है। जिस समय हादसा हुआ उस समय वहां से दो बाइक पर सवार चार लोग गुजर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर में फंसे चालक को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बीच सड़क पर ट्राला पलटने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इनमें स्कूल बसें ज्यादा थीं। करीब आठ बजे पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की मदद से सड़क से ट्राला और ट्रैक्टर को किनारे किया। उसके बाद आवागमन बहाल हो सका। हादसे की वजह से सुबह 6 बजे से 10 बजे तक शहर की मुख्य सड़क पर प्रभावित रहा। लोगों का कहना था कि ओवरलोड ट्राला-ट्रैक्टर को दिन में चलने से कई बार रोक लगाने की मांग की गई। लेकिन, जिम्मेदार अफसर नहीं सुने, जिसके चलते जिले में अक्सर हादसे हो रहे हैं। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सड़क पर ट्राला पलटने के कारण जाम लगा था। जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा।