{"_id":"61227d938ebc3e7a0e2eee69","slug":"sugarcane-crop-drying-up-due-to-waterlogging-kushinagar-news-gkp406404640","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध न होने से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से सूख रही गन्ने की फसल
लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। खेतों में जलभराव से किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है। इसकी वजह लगातार बारिश और जलनिकासी का प्रबंध नहीं होना है। प्रभावित किसानों ने जलनिकासी का प्रबंध कराने की मांग की है।
पिपरा कनक, पटहेरवा, महुअवा, मंगुरीपट्टी सहित अन्य गांवों में किसानों ने गन्ने की खेती की है। इनमें जिन किसानों के खेत निचले हिस्से में हैं, वहां जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने और लगातार बारिश के चलते पानी भर गया है, जिससे गन्ने की फसल सूख रही है। किसान कन्हैया पांडेय का कहना है कि लगातार बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। किसान पाले खान का कहना है कि लगातार हुई बारिश फसल के लिए अभिशाप बन गई है। गन्ने की फसल सूख रही है पूंजी भी बर्बाद होने का अंदेशा है। आलमगीर खान बताते हैं कि लागत निकालना मुश्किल है। क्योंकि खेतों से पानी निकल नहीं रहा है, जिससे फसल सूखती जा रही है। इस संबंध में डीसीओ वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि खेतों से जलनिकासी का प्रबंध कराया जा रहा है। पानी निकल जाने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।