फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sugarcan workers protwested

मांगों को लेकर शुरू किया कार्य बहिष्कार

Mon, 06 Mar 2017 11:26 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 06 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
sugarcan workers protwested
‌‌‌ विरोध - फोटो : santosh verma
खड्डा।
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर गन्ना विकास समिति के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इन कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें वेतन सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के अनुसार उन लोगों को अगस्त और अक्टूबर महीने में कार्य के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब तक वेतन नहीं दिया गया है। उनका एक वर्ष का बोनस एरियर और वेतन वृद्धि एरियर भी नहीं दिया जा रहा है। अप्रैल से भविष्य निधि का पैसा बैंक में जमा नहीं किया जा रहा है। अपनी मांग लेकर पहुंचे कर्मचारियों से भी अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों ने केन यूनियन बोर्ड सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों को पत्र देकर सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी थी। परंतु उनकी मांग पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस आंदोलन में में नवल शुक्ला, नरसिंह सिंह, लीलावती सिंह, गुलाब प्रसाद, बिंदु पाठक, सरिता देवी, राकेश कुमार, स्वामीनाथ यादव, मन्नू प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed