{"_id":"69e28ebc164fc382d10048a3","slug":"substandard-private-school-sealed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158231-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानकविहिन निजी स्कूल को कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानकविहिन निजी स्कूल को कराया सील
Sat, 18 Apr 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
लोहरपट्टी स्थित मानक अनुरुप विद्यालय नहीं मिलने पर सील करतीं तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। चिरकुटहा के सुकुलहीं में संचालित श्री सुदामा जी स्मार्ट पब्लिक स्कूल को मानकों के विपरीत पाए जाने पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने शुक्रवार को सील करा दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद की गई।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई आवश्यक मानकों का पालन नहीं हो रहा था। यह सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी व नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ में मौजूद बीईओ रीता गुप्ता ने बताया कि जांच में विद्यालय की व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। कई आवश्यक सुविधाओं व व्यवस्थागत पहलुओं में कमी पाई गई। विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में संचालित अन्य विद्यालयों की भी जांच कराई जाएगी, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।