फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students will be evaluated through Nipun Plus app, preparation will be done through paper bank

Kushinagar News: निपुण प्लस एप से होगा छात्रों का मूल्यांकन, पेपर बैंक से होगी तैयारी

Tue, 05 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Students will be evaluated through Nipun Plus app, preparation will be done through paper bank
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में राज्य स्तर पर आठवीं तक के छात्रों का कक्षावार व विषयवार मूल्यांकन निपुण प्लस एप से होगा। इसमें सवालों का एक प्रश्न बैंक भी उपलब्ध कराया गया है। इससे बच्चों के मूल्यांकन की तैयारी भी कराई जा सकेगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को दिए गए हैं। वर्तमान में कक्षा एक से तीन के पांच छात्र-छात्राओं का रैंडम स्पॉट मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें छात्रों के अधिगम स्तर का त्वरित आकलन करने के साथ ही कक्षा-शिक्षण की दक्षता भी जांची जा रही है। निपुण लक्ष्य एप को अपग्रेड करते हुए 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के कक्षावार व विषयवार आकलन के लिए निपुण प्लस एप शुरू किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि एआरपी हर महीने 30 स्कूलों का भ्रमण, एसआरजी 20 स्कूलों का व डायट मेंटर 10 स्कूलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed