फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students from class one to third will be proficient

कक्षा एक से तीसरी तक के विद्यार्थी होंगे निपुण

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students from class one to third will be proficient
कक्षा एक से तीसरी तक के विद्यार्थी होंगे निपुण
विज्ञापन

भाषा और गणित विषय की मजबूती पर होगा विशेष ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में बाल वाटिका से कक्षा तीन तक विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता और बेहतर करने के लिए शासन ने ‘निपुण भारत योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत इन कक्षाओं के विद्यार्थियों में भाषा (हिंदी) और गणित विषय के लिए शासन की तरफ से निर्धारित लक्ष्य को पूरा कराया जाएगा।
इसके लिए वर्ष 2025-26 तक का समय तय गया है। लक्ष्य पूरा करने की रिपोर्ट जिला स्तर से शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन टीम जिले में भेजी जाएगी। यह टीम विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करेगी। जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें कक्षा एक से तीन तक करीब दो लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। प्राय: देखने को मिलता है कि कक्षा तीन के विद्यार्थियों को भाषा और गणित की बुनियादी ज्ञान नहीं रहता है। इसे बेहतर करने के लिए ‘निपुण भारत योजना’ शुरू की है। इसके तहत कक्षा तीन के विद्यार्थियों को दो अक्षर वाले सरल शब्द को पढ़ाना सिखाया जाएगा। जबकि गणित में एक से दस तक के अंकों की पहचान और उसे याद कराया जाएगा। कक्षा एक के विद्यार्थियों को छोटे शब्द वाले वाक्य का ज्ञान कराते हुए उसे पढ़ाना सिखाया जाएगा। गणित में एक से 99 तक की संख्या का ज्ञान कराते हुए एक अंकीय जोड़ व घटना का ज्ञान कराया जाना है।
विज्ञापन

कक्षा दो के विद्यार्थियों को 45 शब्द प्रति मिनट की गति से पुस्तक पढ़ना सिखाया जाएगा। गणित विषय में 999 तक संख्या का ज्ञान कराते हुए दो अंकीय जोड़ व घटना की जानकारी कराई जाएगी। कक्षा तीन के विद्यार्थियों को 60 शब्द प्रति मिनट की गति से पढ़ना सिखाने के साथ ही इसमें से पूछे गए 74 प्रतिशत प्रश्नों का सही जवाब सिखाया जाएगा। गणित में 9999 तक की संख्या की जानकारी कराने के साथ ही जोड़-घटना और गुणा का ज्ञान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता
डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि शासन की तरफ से संचालित निपुण भारत योजना विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर करने की अच्छी पहल है। इस योजना को लागू करने के लिए सभी संबंधित को पत्र भेज दिया गया है। शासन की तरफ से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करा लिया जाएगा।

...
वर्जन
मिशन प्रेरणा फेज-2 के तहत निपुण भारत के क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप इसे लागू कराया जाएगा। जिला मुख्यालय की टीम को स्कूलों में भेजकर जांच की जाएगी।
- एस. राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed