{"_id":"69f12159ce9bc047470795cf","slug":"students-excel-at-state-level-childrens-sports-meet-honored-at-brc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158866-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय बाल क्रीड़ा में चमके विद्यार्थी, बीआरसी पर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय बाल क्रीड़ा में चमके विद्यार्थी, बीआरसी पर सम्मानित
Wed, 29 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
कसया। प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विगत दिनों आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि से गोरखपुर मंडल, कुशीनगर जनपद और कसया ब्लॉक का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ। समूह गान प्रतियोगिता में सुन्दरमा, रेशमा, पलक, श्रेया, विनीता, आराध्या, अंजली और अंशिका ने मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं ताइक्वांडो में विनीता, मयंक और आनंद प्रजापति ने प्रदेश स्तर पर चैंपियन बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर बच्चों की प्रशिक्षक रश्मि जायसवाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने करतल ध्वनि से बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कसया के अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, मंत्री कृष्ण मोहन, हरेंद्र चौरसिया, कृष्ण कुमार सिंह, संगठन मंत्री प्रकाश सिंह, प्राथमिक संघ अध्यक्ष सुरेश रावत, मंत्री नीरज श्रीवास्तव, जूनियर संघ अध्यक्ष महेश रजक, जिला मंत्री छेदी प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।