{"_id":"680e8a9b4a2a5a19c1080cfd","slug":"students-dissatisfied-with-the-exam-results-can-get-their-copies-checked-again-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-136396-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी दोबारा करा सकते हैं कॉपियों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी दोबारा करा सकते हैं कॉपियों की चेकिंग
Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर 19 मई तक 500 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें कई विद्यार्थी ऐसे भी है जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है। इसके लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी के आवेदन शुरु कर दिए है। अब इच्छुक विद्यार्थी 25 दिन तक स्क्रूटनी के आवेदन ऑनलाइन upmsp.edu.in पर कर सकेंगे। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी सभी विषयों की स्क्रूटनी के आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म को प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र को संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय को 19 मई तक भेज सकते हैं।