फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students accused of recovery

विद्यार्थियों ने वसूली का आरोप लगाया

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students accused of recovery
नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार किया - फोटो : अमर उजाला
पटहेरवा। लबनिया स्थित एक इंटर कॉलेज में चल रही रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अरबी-फारसी के परीक्षार्थियों ने कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर रुपये मांगने और अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



साथ ही परीक्षा का बहिष्कार कर कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसओ पटहेरवा को प्रदर्शन कर रहे नाराज परीक्षार्थियों ने एसडीएम को संबोधित पत्र देकर कॉलेज  प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



लवनियां स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज को मरदसा शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को द्वितीय पाली में अरबी-फारसी की परीक्षा के दौरान करीब ढाई बजे काफी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा का बहिष्कार कर बाहर निकल कर प्रदर्शन करने लगे। नाराज परीक्षार्थियों का आरोप था कि केंद्र पर उनसे प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 500 से लेकर 1000 रुपये तक की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध करने पर परीक्षा से वंचित किए जाने की धमकी दी जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि परीक्षा के दौरान बैठने के लिए व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
उक्त मामलों को लेकर नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार किया और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। एसओ जितेंद्र यादव का कहना था कि नाराज परीक्षार्थी पुराने सिस्टम के तहत परीक्षा कराए जाने की मांग भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed