फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strengthen your shoulders and get ready for Mission 2024.

Kushinagar News: कंधा मजबूत करके मिशन 2024 के लिए जुट जाएं

Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Strengthen your shoulders and get ready for Mission 2024.
कुशीनगर। बिहार के बेतिया जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर के लिए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान उन्होंने सांसद, विधायक और भाजपा के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पीएम ने पार्टी जिलाध्यक्ष से मिशन-2024 के लिए कंधा मजबूत करके पूरी मजबूती से जुट जाने को कहा।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री का बुधवार को बिहार के बेतिया में कार्यक्रम में जाना था। इसके लिए वह दोपहर तीन बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से बेतिया जाना था। इस दौरान जिले के कई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वहां राज्यसभा के लिए चुने गए आरपीएन सिंह को पीएम ने बधाई दी और देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से कुशलक्षेम पूछी। आरपीएन सिंह ने प्रधानमंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। कुशीनगर सांसद विजय दुबे का प्रधानमंत्री ने स्वागत के दौरान हाथ थाम लिया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मिशन 2024 के मद्देनजर अपना कंधा मजबूत करके मजबूती से चुनाव में लग जाने के लिए कहा।
विज्ञापन




ये भी रहे मौजूद



प्रधानमंत्री के स्वागत में जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा के विवेका नंद पांडेय, हाटा के मोहन वर्मा, सेवरही के डा. अशीम राय, रामकोला के विनय गोंड, फाजिलनगर के सुरेंद्र कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, कमिश्नर अनिल ढींगरा, एडीजी डा. केएस प्रताप कुमार, डीआईजी सुरेश राव कुलकर्णी, डीएम उमेश मिश्र, एसपी धवल जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था



पीएम के आगमन को लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट और आसपास सुरक्षा का कड़ा घेरा था। एयरपोर्ट से कसया बाजार की दुकान पर सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी नजर आए। एयरपोर्ट के तरफ जाने वाली सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया था। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी संभाल रही थी, जबकि एयरपोर्ट के बाहर पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग की टीम तैनात रही। कुशीनगर और कसया कस्बे से गुजरने वाली सड़कों पर चौकसी रही। प्रधानमंत्री अपने विमान से निकले और कतार में खड़े जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए वायु सेना के हेलिकाप्टर से बेतिया के लिए उड़ गए।







प्रधानमंत्री के सामने उठा अंतरराष्ट्रीय उड़ान का मामला



प्रधानमंत्री के बेतिया जाने और वापसी के दौरान जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान शुरू करने की मांग की। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने जब अतंरराष्ट्रीय हवाई उड़ान शुरू करने के लिए कहा तो पीएम मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान पूर्व विधायक पवन केडिया, नंदकिशोर मिश्रा, जटाशंकर त्रिपाठी,मदन गोविंद राव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, प्रेमचंद्र मिश्रा, अजय तिवारी, प्रदीप जायसवाल, अवधेश सिंह, नरेंद्र मोदी त्रिपाठी लोकसभा प्रभारी, शकुंतला चौहान जिला प्रभारी मौजूद रही।



एक घंटा देरी से पहुंचे पीएम



पीएम मोदी को पहले कुशीनगर एयरपोर्ट पर आने के कार्यक्रम दिन में 2.40 बजे था और 2.45 बजे बेतिया रवाना होना था। बाद में कार्यक्रम में बदलाव हो गया और दो बजे उनके कुशीनगर एयरपोर्ट पर आने का शेड्यूल तय हुआ लेकिन प्रधानमंत्री का विमान करीब एक घंटा देरी से दोपहर तीन बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा।







वाल्मीकिनगर-गोरखपुर रेल लाइन दोहरीकरण का तोहफा



-पनियहवा व खड्डा रेलवे स्टेशन का तेजी से होगा विकास और विस्तार



पडरौना। कुशीनगर जिले के सीमावर्ती बिहार के बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 12,800 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इसमें वाल्मीकि नगर-गोरखपुर रेल लाइन दोहरीकरण से जिले के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।




प्रधानमंत्री ने बेतिया में जिन परियोजनाओं को सौगात दी, उसका लाभ कुशीनगर जिले के लोगों को भी मिलेगा। पीएम ने इंडियन ऑयल मोतिहारी एलपीजी प्लांट का लोकार्पण किया। इससे पाइप से कुशीनगर को भी एलपीजी गैस की सप्लाई होने का राह आसान हो जाएगी। इसके साथ गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन व गोरखपुर कैंट का रेल लाइन दोहरीकरण का शिलान्यास किया। डबल रेल लाइन हो जाने से कुशीनगर जिले के पनियहवा व खड्डा रेलवे स्टेशन का तेजी से विकास हो जाएगा। ट्रेनों की आवागमन बढ़ने से व्यापारियों तथा आम जनता को दूर-दराज की यात्रा करने की सुविधा में वृद्धि होगी। पनियहवा व खड्डा से गोरखपुर सहित प्रदेश व देश के अन्य हिस्से में इलाज, शिक्षा, व्यापार, रोजगार के लिए जाने आने में समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed